पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिहाड़ी दिलाने की मांग को लेकर मनरेगा मजदूर एसडीएम से मिले

दिहाड़ी दिलाने की मांग को लेकर मनरेगा मजदूर एसडीएम से मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | गांव बादलगढ़ के मनरेगा मजदूरों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसडीएम देवीलाल सिहाग से मिला। मजदूरों ने एसडीएम से उनकी बकाया मजदूरी व मनरेगा के कार्यों की जांच की मांग की।

गांव बादलगढ़ निवासी मजदूर गुरमीत, प्रेम सिंह, जसवंत सिंह, सतपाल, अमृतपाल, भोली, मनजीत कौर, जसविंद्र, बिंदु कौर ने कहा कि उनके गांव बादलगढ़ में बीती 31 मार्च से पहले 14 दिनों के लिए काम दिया गया था। उन्होंने गांव में 14 दिन मजदूरी का कार्य किया था। उनका कहना है कि दो महीने बीत जाने के बावजूद भी उन्हें मजदूरी नहीं मिली। उनके खातों में सिर्फ 500 से एक हजार रुपये तक ही आए हैं, जबकि प्रत्येक मजदूर की मजदूरी लगभग 3500 रुपये बनती है। उनका आरोप है कि मनरेगा के काम में धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग काम नहीं करते, उनके खातों में रुपये डलवा दिए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...