पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी गेट पर जड़ा ताला

नपा कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी गेट पर जड़ा ताला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगों को लेकर धरने पर बैठे नगरपालिका के सफाई व दमकल कर्मियों ने दूसरे दिन भी मुख्य गेट के साथ साथ कर्मचारियों के कार्यालयों के गेटों पर ताला लगा दिया। खफा कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो उनका आंदोलन और भी तेज होगा। अध्यक्षता नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ की प्रधान संतरो देवी ने की। बीते दिन भी कर्मचारियों ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया था। इनेलो ने कर्मचारियों का समर्थन किया था।

शहर में लगे कूड़े के ढेर, लोग परेशान

नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे गली, मोहल्ले, चौक गंदगी से अटे पड़े हैं। बदबू के कारण राहगीरों व आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में कई टन कूड़ा व कचरा जमा हो गया है। बरसात के कारण गंदगी बदबू मार रही है। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है। शहर के भगत सिंह चौक, आजाद मार्केट चौक, पुराना बाजार, बुढलाडा रोड, टोहाना रोड व फतेहाबाद रोड पर कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

रतिया। नगर पालिका में मांगों को लेकर रोष जताते सफाई व दमकल कर्मी।

खबरें और भी हैं...