पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवक को जान से मारने की धमकी के आरोप में 3 नामजद

युवक को जान से मारने की धमकी के आरोप में 3 नामजद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने गांव मिराना निवासी संदीप कुमार की शिकायत पर उससे मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में गांव के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संदीप ने कहा कि बीती 14 मई को गांव के कुलदीप, गोविंदा व एक अन्य कुलदीप ने उससे मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। बाद में उसे घायल हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई श्याम सुंदर कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने गांव बलियाला निवासी राजकुमार की शिकायत पर गांव के ही हीरालाल के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है। राजकुमार ने कहा कि 15 मई की सुबह वह घर आ रहा था। उक्त लोगों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...