पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध निर्माण करने वालों पर कंसे शिकंजा

अवैध निर्माण करने वालों पर कंसे शिकंजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | नागरिक क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में योगदान तथा स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग ले। यह आहवान एसडीएम देवीलाल सिहाग ने सोमवार को अपने कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनने उपरांत क्षेत्रवासियों से किया।

अधिकतर समस्याएं बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था, अवैध निर्माण, पेंशन, राशन कार्ड आदि से संबंधित थी। नागरिकों की समस्याओं को एसडीएम ने ध्यानपूर्वक सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में सहायक आरटीए सतीश जैन, यातायात निरीक्षक इंद्राज सिंह, मार्केट कमेटी सचिव विरेंद्र कुमार, बीईओ रमेश दहिया, नगरपालिका सचिव सुरेंद्र कुमार, एसडीओ रणजीत सिंह, राजेशपाल, अशोक पूनियां, डॉ धर्मबीर सिंह, वरूण कुमार, अशोक पानू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...