घग्गर पुल पर शराब से भरी कार पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार
रतिया | सदर पुलिस ने गांव बालगढ़ व ढाणी बबनपुर के बीच घग्गर नदी पुल पर नाकाबंदी कर एक आॅल्टो कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने कार चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बादलगढ़ निवासी काला सिंह के रुप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। महमड़ा चौकी प्रभारी शीशपाल सिंह टीम के साथ ढाणी बबनपुर रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से आ रही आल्टो कार चालक पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़ने लगा तो पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया। शक के आधार पर तलाशी ली तो गाड़ी से शराब की 360 बोतल बरामद हुई।