पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल की जगह निकले पुराने जूते, पुलिस को शिकायत

मोबाइल की जगह निकले पुराने जूते, पुलिस को शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | गांव रतनगढ़ निवासी गोरखखान ने शहर पुलिस को शिकायत कर निजी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीडि़त ने मामले की शिकायत सामान भेजने वाली कंपनी के अधिकारियों से भी की है। रमतगढ़ निवासी गारेखखान ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। सप्ताह भर पहले उसके पास फोन आया कि सामान सप्लाई करने वाली एक निजी कंपनी ने मोबाइल फोन में छूट का आफर दे रखा है। मात्र 65 सौ रुपये में सैमसंग कंपनी का जे 7 फोन दिया जा रहा है। गोरखखान ने कहा कि उसने फोन बुक करवा दिया। सोमवार को जग पार्सल आया तो उसने रुपये देकर पार्सल छुड़वा लिया।

जब उसने डिब्बा खोला तो उसमें मोबाइल की बजाए पुराने जूते थे। उन्होंने तुरंत डिब्बे पर दिए गए हेल्प लाइन पर फोन किया तो गंभीरता से नहीं लिया। बाद में मामले की शिकायत शहर पुलिस व सामान सप्लाई करने वाली कंपनी में की। उसने धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...