रतिया | क्षेत्र के समाज सेवी संगठनों की बैठक जट्ट समाज सभा के अध्यक्ष जरनैल सिंह मलवाला की अध्यक्षता में सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में हुई। बैठक में पंजाबी सभा के प्रधान नवनीत मेहता, सर्वसमाज सभा के अध्यक्ष सतपाल जिंदल, अरोड़वंश सभा के ओम प्रकाश धींगड़ा, कंबोज सभा के कृष्ण कंबोज, सैनी समाज के कुलवंत सैनी सहित समाज सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जट्ट समाज सभा के महासचिव तेजिंदर सिंह औजला ने बैठक का मुख्य एजेंडा रखते हुए कहा की क्षेत्र में सद्भावना, शांति व आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए हम एक संकल्प ले। सभी ने एकमत होते हुए सर्वसम्मति से एकजुटता बनाये रखने की सहमति दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान बलबीर सिंह बाड़ा, राजविंदर सिंह चहल, जगमेल सिंह कमाना, रंजीत सिंह भानीखेड़ा, ओमप्रकाश ग्रोवर भी मौजूद थे।