पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाए : एसडीएम

जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाए : एसडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | निष्ठा व लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अधिकारी विकास कार्यों को गुणवतापूर्वक निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाए। सभी अधिकारी टीम वर्क की भावना से कार्य करते हुए समाज व देशहित में कार्य करे। यह निर्देश सोमवार को एसडीएम देवीलाल सिहाग ने अपने कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है इसलिए जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करे। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता प्रबंध करे। इसके साथ-साथ आगामी बरसात के मौसम को ध्यान रखते हुए सीवरेज व्यवस्था को दुरूस्त करे और गंदे पानी की निकासी का उचित प्रबंध करे। इस कार्य में नगर पालिका के अधिकारी भी पूर्णरूप से सहयोग करे। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सिंचाई विभाग व पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जोहड़ व तालाब, झरने आदि को पर्याप्त मात्रा में जल एकत्रित करने का प्रबंध करे ताकि पशुओं व पक्षियों व अन्य प्राणियों को पानी बारे कोई परेशानी न आए।

खबरें और भी हैं...