गोल्ड मेडल विजेता को किया सम्मानित
गोल्ड मेडल विजेता गुरलाल को सम्मानित करते हुए पंचायत सदस्य व अन्य
रतिया | पीएल जिंदल स्कूल के छात्र एवं गांव चंदोकला निवासी छात्र गुरलाल सिंह द्वारा नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच गुरसेवक सिंह व ग्राम पंचायत ने विजेता छात्र को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएल जिंदल स्कूल के प्रबंधक मोहन लाल, तरसेम जिंदल, बूटा सिंह, सर्वजीत सिंह, गुरमुख सिंह, जसवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरमेल सिंह, सुखदेव सिंह, श्रवण सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद थे।