टोहाना बुढलाडा बाइपास की हालत खस्ता, चालक परेशान
रतिया | टोहाना बुढलाडा बाइपास पर जगह जगह गड्ढे होने के कारण चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले ही बाइपास को नया बनाया गया था। हालांकि पहले भी कई बार पैच भी लगाए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद बाइपास बार बार टूट रहा है। गड्ढों की वजह से आने जाने वालों को परेशानियां हो रही है। चालकों की मांग है कि बीएंडआर विभाग बाइपास को दुरुस्त करे, ताकि कोई हादसा न हो। बीएंडआर विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से बुढलाडा रोड से टोहाना रोड तक करीब 5 किलोमीटर लंबा बाइपास बनाया गया है। बाइपास घग्गर नदी के साथ साथ पुराने बने बांध पर बनाया गया है।