क्रैच वर्कर एंड हेल्पर यूनियन जिला फतेहाबाद की बैठक प्रधान सुनीता भट्टूकलां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विस्तार से संगठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीआईटीयू जिला सचिव ओमप्रकाश अनेजा ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार को लगभग 4 वर्ष हो गए हैं। बीजेपी ने सत्ता में आने पहले जनता से जो वायदे किए थे, उस पर खरा उतर नहीं रही। सरकार ने कहा कि सभी स्कीम वर्करों को पक्का किया जाएगा परंतु हो उसके विपरीत रहा है।
सोनीपत रैली में लेंगे भाग
ऑनलाइन करना, परियोजनाओं को एनजीओ और सरपंचों के हवाले करना जैसे कदम उठाकर सरकार परियोजना वर्करों का शोषण कर रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 मई को सोनीपत रैली में जिला फतेहाबाद की हेल्पर एंड वर्कर बढ़ चढ़कर भाग लगी। बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा करके जिला फतेहाबाद क्रैच वर्कर एंड हेल्पर यूनियन का गठन किया गया। इसमें शकुंतला भूना को संयोजक, सुनीता भट्टू, संगीता रतिया को सह संयोजक बनाया गया वहीं सुनीता जाखल, सुमन भूना, राधारानी, सुमन टोहाना को सर्व सहमति से कमेटी सदस्य बनाया गया और आगामी आंदोलन की करने का ऐलान किया।