पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • फतेहाबाद में पहले शराब पिलाई फिर दो दोस्तों पर चाकू से किया हमला

फतेहाबाद में पहले शराब पिलाई फिर दो दोस्तों पर चाकू से किया हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कबीर बस्ती में तीन युवक चाकू के हमले से घायल हो गए। घायल युवकों में ही हमलावर था। पुलिस की प्राथमिक जांच में यही पता चला है, लेकिन सनसनी फैलाने के लिए यह कहा कि वाल्मीकि समुदाय के चार- पांच लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और उन पर चाकू से हमला कर चले गए, लेकिन पुलिस ने जब दूसरे घायलों से पूछताछ की तो उनका दोस्त ही हमलावर निकला जो हमला करने के बाद अपने हाथ पर खुद ही चाकू मारकर भर्ती हुआ था। एक घायल की हालत गंभीर देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया है।

कबीर बस्ती के पास से रतिया रोड पर जाने वाले सड़क पर 3 युवक चाकू के हमले में घायल हुए है। जिसमें कबीर बस्ती निवासी विशाल उर्फ टुंडा, बुढ़लाडा निवासी पाला उर्फ रवींद्र व शैलिंद्र शामिल है। रविंद्र व शैलिंद्र सड़क पर घायल मिले तो कुछ लोगों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। विशाल के हाथ पर भी चाकू से कट लगा हुआ था। वहीं डॉक्टरों ने पाला उर्फ रवींद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे अग्रोहा रेफर कर दिया। बता दें कि तीनों युवक एक साथ इकट्ठे बैठे। आपसी लड़ाई में चाकू से हमला कर दिया गया, लेकिन आपसी लड़ाई को विशाल ने नाम दिया कि दूसरे समुदाय के युवकों ने हमला कर दिया एसएचओ सिटी थाना जगदीश चंद्र ने बताया कि तीन युवकों पर चाकू से हमला करने में घायल हुए विशाल ही शक के दायरे में है। क्योंकि न ही उसने शराब का सेवन किया हुआ और उसे चोट सिर्फ हाथ पर लगी। जब अन्य दो युवकों में से एक के पेट पर वार तो दूसरे पर हाथ, पांव सहित अन्य जगह पर हमला किया गया। वहीं अन्य दो पर घायल व परिजनों ने ही घायल विशाल पर ही हमला करने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं...