घर से डेढ़ लाख के गहने चोरी, केस दर्ज
पुलिस ने गांव जल्लोपुर निवासी हरी सिंह के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने व चांदी के गहने चोरी हो गए है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता हरी सिंह ने कहा कि चोरों ने उसके घर में घुसकर सोने की तीन अंगूठी, एक कड़ा, चेन, दो लोकेट, चांदी की पाजेब, एक कड़ा, 1500 रुपये की नकदी सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा लिया। उसने कहा कि जब घर संभाला तो पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोर दीवार फांद कर घर के अंदर घुसे। चोरों ने घर का सारा सामान उथल-पुथल कर दिया और घर में रखे उक्त गहने चुराकर ले गए। बाद में सूचना सदर पुलिस को दी गई तो सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हरी सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई श्याम सुंदर कर रहे हैं। वहीं एक दूसरे मामले में पुलिस ने रतिया वार्ड 6 निवासी रिंकू की शिकायत पर उसका बाइक चुराने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिंकू ने कहा कि वह बाइक लेकर मेन बाजार में गया था। थोड़ी देर बाद वापस आया तो बाइक गायब था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।