पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • दीन्याखेड़ी में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में सिर फुटव्वल, तीन लोग घायल

दीन्याखेड़ी में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में सिर फुटव्वल, तीन लोग घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीन्याखेड़ी गांव में सोमवार सुबह कुएं से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। उन तीनों को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार दीन्याखेड़ी गांव में एक सार्वजनिक कुएं से पानी भरने के लिए 8-10 लोगों ने पानी की मोटरें लगा रखी है। जिसमें से वे रोजाना पानी भरते हैं। महिला कविता प|ी बालचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रिश्तेदार रामप्रकाश व दुर्गेश ने उनकी मोटर का फुटबाल ऊपर कर दिया, जिससे वे पानी नहीं भर पाए। विरोध करने पर लाठियों से मारपीट कर दी। इसमें कविता, पति बालचंद व देवर भारत गंभीर घायल हो गए। उन तीनों को झालावाड़ एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इससे एक दिन पहले भी इन आरोपियों ने फरियादी पक्ष पर पत्थर फेंके थे। जिसके बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काका-भतीजे में पानी भरने पर झगड़ा, थाने पहुंचा विवाद

सुनेल. सिरपोई गांव में पानी भरने की बात को लेकर काका-भतीजे के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई। दिनेश मेहर पुत्र नानूराम ने मामला दर्ज कराया काका बसंतीलाल मेहर ने पीने का पानी भरने को लेकर उससे मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। उसकी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।

खबरें और भी हैं...