18 मीटर के बजाय 32 मीटर फोरलेन बनाया जा रहा है
रतलाम | रतलाम विकास योजना की 2021 के तहत बाजना बस स्टैंड फोरलेन 18 मीटर बनाया जाना है लेकिन इसके विपरीत 32 मीटर का फोरलेन बनाया जा रहा है।
यह आरोप लगाते पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कलेक्टर रुचिका चौहान को पत्र दिया। मंगलवार को कलेक्टर से मुलाकात के दौरान उनके साथ क्षेत्रवासी भी थे। पत्र में बताया 12 फीट के रेलवे ब्रिज के बिना 104 फीट की फोरलेन बनाना, शासन की डीपीआर में असत्य जानकारी दी गई है और डीपीआर की शर्तों का उल्लंघन कर पूर्व स्वीकृत दर पर ठेकेदार को 18 करोड़ का काम दे दिया गया है। वहीं निजी जमीन पर नालियां बनाई जा रही हैं। लोगों की निजी जमीन जबरन छिनी जा रही है। इन मुद्दों पर जांच की जाए और जनता को राहत दी जाए।