पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • क्लाॅथ मार्केट में सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन, कार्रवाई करें

क्लाॅथ मार्केट में सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन, कार्रवाई करें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डालूमोदी चौराहे से गणेश देवरी के बीच न्यू क्लाथ मार्केट में सड़क पर वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई करें। मोमिनपुरा निवासी व्यक्ति ने जनसुनवाई में एसपी से शिकायत की। मंगलवार को जनसुनवाई में 36 शिकायतें आईं एसपी अमित सिंह और एएसपी डॉ. राजेश सहाय ने निराकरण के निर्देश संबंधित थाना प्रभारियों को दिए।

मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद शाहनवाज पिता अब्दुल रशीद ने शिकायत में बताया न्यू क्लाथ मार्केट में 1 से 17 नंबर तक घड़ीसाज की दुकानें हैं। दुकान के बाहर सड़क पर बाइक खड़ी करने से यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटना की शंका बनी रहती है। यातायात पुलिस कार्रवाई करे।

ब्लैंक चेक नहीं लौटा रहा सूदखोर-सूरजमल जैन नगर निवासी इरफान पिता अनीस खोकर (27) ने शिकायत में बताया कसारा बाजार निवासी डॉ. गोवर्धन कसारा से उसने सन 2016 में 30 हजार रुपए उधार लिए थे। ब्याज सहित 55 हजार रुपए चुकाने के बावजूद वह ब्लैंक चेक नहीं लौटा रहा है। वसूली के लिए आए दिन धमकाता है।

बेटा मारपीट करता है

इंदिरा नगर निवासी पुष्पा पति आनंदराव ने एसपी से शिकायत की उसका बेटा मनीष शराब के नशे में मारपीट करता है और रुपए छीनकर ले जाता है। पुष्पा ने बताया आए दिन मारपीट करने के कारण वह दूसरों के घर पर रह रही है। मनीष के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत की थी। उसपर सख्त कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं...