द्वितीय व तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन, बच्चों को साइकिल वितरित
रतलाम | भारत स्काउट गाइड जिला संघ ने सेमलिया स्थित मातृ शक्ति विद्या मंदिर में 7 दिवसीय द्वितीय व तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर लगाया। इसमें जिला सचिव जगदीशचंद्र डाेडिया, डीटीसी गाइड मौसमी अरोड़ा, प्रीति गोठवाल, जिला काउंसलर बुलबुल, शीतल पुरोहित ने ध्वज, शिष्टाचार, प्रार्थना, प्राथमिक चिकित्सा, सोलह दिशाओं का ज्ञान, आपात स्थिति अकाल, सूर्य नमस्कार आदि का पाठ्यक्रम पूर्ण करवाया। शिविर का समापन शासकीय हाईस्कूल सेमलिया में हुआ।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रतलाम जनपद अध्यक्ष संगीता मालवीय, विशेष अतिथि पूर्व सरपंच प्रहलाद धभाई थे। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि करणसिंह मौर्य ने की। अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य नारायणलाल शर्मा, केसुराम दडिंग, वरदीराम माली, विक्रम पांचाल आदि ने किया। घटवास, मोरदा, नेगड़दा से अध्ययन के लिए आने वालेे 26 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की। जनपद अध्यक्ष ने शाला परिसर में सीमेंट कांक्रीट के लिए 1 लाख रुपए देने की घोषणा की।
अतिथियों ने बच्चों को साइकिल वितरित की।