पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • ‘काम में किसी प्रकार का शॉर्टकट ना अपनाएं’

‘काम में किसी प्रकार का शॉर्टकट ना अपनाएं’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर संकेत एवं दूरसंचार विभाग के पर्यवेक्षकों द्वारा वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर ऋषि गुप्ता के नेतृत्व में संरक्षा संगोष्ठी हुई। मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया ट्रैक पर गाड़ियों की संरक्षित एवं सुरक्षित परिचालन के लिए पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों की संरक्षा के संबंध में संगोष्ठी रखी गई। क्लबों मेगरिंग, प्रभावी अनुक्षरण, निरीक्षण, परीक्षण, कर पैरामीटर के अनुसार काम करने, किसी प्रकार का शार्टकट नहीं करने, सभी विभागों के साथ मिलकर कार्य करने, आपसी सामंजस्य के साथ ही कार्य करने को लेकर विचार व्यक्त किए। अपर मंडल रेल प्रबंधक के. के. सिन्हा ने कहा रतलाम मंडल के विभिन्न खंडों में नई टेक्नोलॉजी लगाई जा रही है। इससे कार्य में सुधार हो रहा है। कभी भी अति आत्मविश्वास के साथ काम ना करें। मंडल रेल प्रबंधक आर. एन. सुनकर ने पर्यवेक्षकों की समस्या सुनी एवं समाधान किया। उन्होंने कहा जब कोई उच्चाधिकारी आपके स्टेशन पर आते हैं तो आपको उनसे मिलना चाहिए और समस्या बताना चाहिए। कोई भी विभाग अकेले रेल का परिचालन नहीं कर सकता है। सभी विभाग अकेले मिलकर कार्य करेंगे तो हमारे कार्य अच्छे होंगे एवं परेशानियां कम होंगी।

खबरें और भी हैं...