पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • धोलावड़ पहुंचीं कलेक्टर, बोलीं पेयजल व्यवस्था बाधित न हो

धोलावड़ पहुंचीं कलेक्टर, बोलीं पेयजल व्यवस्था बाधित न हो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्लांट का निरीक्षण करती कलेक्टर।

रतलाम | एक पखवाड़े से बिगड़ी शहर की पेयजल व्यवस्था को देखते हुए बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान धोलावड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट पहुंची। महापौर डॉ. सुनीता यार्दे और आयुक्त एसके सिंह भी साथ रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट किया आगे से शहर की पेयजल व्यवस्था बाधित न हो इसकी तैयारी रखें। कलेक्टर धोलावड़ के नए और पुराने इंटकवेल और फिर मोरवानी फिल्टर प्लांट देखा। मोटर पंपों को दुरुस्त हालत में रखने व प्लांट व लैब की नियमित सफाई के लिए कहा। प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुरेशचंद्र व्यास, आरएम सक्सेना, उपयंत्री सत्यप्रकाश आचार्य, बीएल चौधरी, जनक नागल साथ रहे।

खबरें और भी हैं...