पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सामूहिक विवाहों में गर्मी का असर, शाम को शादी समारोह रखा तो किसी ने चल समारोह नहीं निकाला

सामूहिक विवाहों में गर्मी का असर, शाम को शादी समारोह रखा तो किसी ने चल समारोह नहीं निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर बुधवार को फिजूलखर्ची रोकने के लिए कई समाजों के सामूहिक विवाह हुए। युवक और युवती परिणय सूत्र में बंधे। तुलसी विवाह भी हुए। सामूहिक में भीषण गर्मी का असर नजर आया। पारा 40 के पार चलने से किसी समाज ने चल समारोह नहीं निकाला तो किसी ने रात को सामूहिक विवाह रखा ताकि सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले समाजजनों को गर्मी ना लगे।

राजपूत समाज का सम्मेलन आज- राजपूत समाज का सामूहिक विवाह गुरुवार को कालिकामाता मंदिर में होगा। 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सुबह 10 बजे हाथीखाना स्थित राजपूत धर्मशाला से चल समारोह निकलेगा। जो कालिकामाता मंदिर पहुंचेगा। राजपूत नवयुवक मंडल, न्यास एवं महिला मंडल के साथ समाज ने आयोजन रखा है।

पाटीदार समाज का विवाह समारोह 20 को- दंतोडिया | धराड़ में पाटीदार समाज का 28वां सामूहिक विवाह सम्मेलन शुक्रवार 20 अप्रैल को होगा। 27 जोड़े शामिल होंगे। समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र लाडवा ने बताया कि बाल विवाह रोकथाम के लिए पंजीयन के दौरान ही सतर्कता बरती है।

मारवाड़ा प्रजापति समाज के सामूहिक विवाह में वरमाला के बाद शादी के मंडप में बुलाने का इंतजार करते दूल्हा और दुल्हन।

मारवाड़ा प्रजापति समाज का सामूहिक विवाह

18 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

मारवाड़ा प्रजापति समाज का 8वां नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं तुलसी विवाह बाजना बस स्टैंड स्थित नृसिंह मंदिर प्रजापति धर्मशाला में हुआ। तुलसी विवाह भी हुआ। मुख्य यजमान सावित्री वासुदेव मांगरोला थे। पं. अशोक शर्मा ने वैदिक रीति से 18 जोड़ों का विवाह कराया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि डॉ. विक्रांत भूरिया, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, मयंक जाट, सांसद प्रतिनिधि निगम राजीव रावत, पार्षद शांतिलाल वर्मा का समिति ने साफा बांधकर सम्मान किया। विवाह समिति अध्यक्ष रामचंद्र मांगरोला, संयोजक बद्रीलाल घोड़ेला, गोपाल चंदवाडिय़ा, शांतिलाल जुनजुनिया, बद्रीलाल वरांदना, जगदीश साड़ीवाल, बजरंग जाजपरा, परमानन्द मांगरोला, गंगाराम हाटवा, महेश जाजपरा, कालूराम वरांदना, महेश जाजपरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

बैरागी समाज के 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

वैष्णव बैरागी समाज का 26वां सामूहिक विवाह बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में हुआ। प्रदेश के अन्य शहरों के 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गर्मी को देखते हुए रात को सम्मेलन रखा। बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। समाज की सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के मनीष बैरागी, विष्णुदास बैरागी, सुनील बैरागी, राधेश्याम बैरागी, अशोक बैरागी, डॉ, महेंद्र बैरागी, नागेश्वर बैरागी सहित समाज के अन्य लोगों ने इसमें सहयोग दिया।

सामूहिक विवाह में 33 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

सामूहिक विवाह के दौरान चल समाराेह निकाला गया।

नामली | खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में बुधवार को सूर्यवंशी कुमावत समाज का 11 वां सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। सुबह 4 से 7 बजे तक वर-वधुओं के आगमन व मंडप के बाद 10 बजे वर- वधुओं का चल समारोह निकाला गया, जो नीम चौक,होली चौक,सदर बाजार,पैलेस रोड,जावरा रोड,सेमलिया रोड होकर विवाह स्थल पर पहुंचा। दूल्हे तथा दुल्हनें ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार थे । चल समारोह पश्चात विवाह की रस्में शुरू हुई, पंडित राजेश शर्मा आचार्य के नेतृत्व में 33 जोड़ों के अलग-अलग पंडितों ने फेरे संपन्न करवाए गये । भोजन पश्चात वधुओं को भेंट का सामान बर्तन,पलंग,बिस्तर, आभूषण तथा नगद राशि आदि वितरित की गई । शाम 3 से 4 बजे तक वर-वधुओं का विदाई समारोह हुआ । समारोह में नामली के साथ मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, धार क्षेत्रों के जोड़े शामिल हुए थे। आयोजन पूर्ण करने में समिति अध्यक्ष रमेश पडियार, उपाध्यक्ष हरिकिशन रेणीवार, कोषाध्यक्ष मदनलाल गेहलोत, सचिव बालकृष्ण साबरिया, युवा संगठन अध्यक्ष लालचंद सोलंकी, राजेश भरावा, बंटी डाबी, सुखदेव गहलोत, बालकृष्ण गेहलोत, पंकज गेहलोत, अंबालाल माकड़ी आदि का सराहनीय सहयोग रहा। संचालन मुकेश गुजरिया ने व आभार पडियार ने माना। अक्षय तृतीया पर ही सामूहिक विवाह समिति जाट समाज नामली द्वारा भी पेट्रोल पंप जावरा रोड पर प्रस्तावित धर्मशाला स्थल पर सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जिसमें 6 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे ।

खबरें और भी हैं...