तीन नदियों के जल से परशुराम जी का अभिषेक किया
रतलाम | सर्व ब्राह्मण महासभा ने आराध्यदेव भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव बुधवार को शक्ति नगर स्थित परशुराम महाकाल मंदिर पर मनाया। सुबह भगवान परशुराम की प्रतिमा का शिप्रा, नर्मदा और माही नदी के पवित्र जल से अभिषेक कर आकर्षक श्रृंगार, महाआरती व प्रसादी का वितरण किया गया। अध्यक्ष डॉ. अरुण पुरोहित, प्रकाश जोशी, नरेंद्र जोशी, डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, डॉ. मुनींद्र दुबे, नवीन व्यास, जगदीश उपाध्याय, शरद शुक्ला, सुशील तिवारी, जी. के. शर्मा, कीर्ति शर्मा, तरूण जोशी, संध्या उपाध्याय, आरती त्रिवेदी, मंजू जोशी आदि मौजूद थे।