दीनदयाल नगर संपवेल रात 9.30 बजे ओवरफ्लो
रतलाम | बुधवार रात 9.30 बजे दीनदयाल नगर की पानी की टंकी के पास स्थित संपवेल ओवरफ्लो हो गया। इसके चलते हजारों लीटर पानी रोड पर बह गया। यह स्थिति मौके पर मौजूद कर्मचारी द्वारा टंकी भरने के लिए संपवेल की मोटर चालू नहीं करने से बनी। क्षेत्रवासियों ने बताया बुधवार सुबह क्षेत्र में जल प्रदाय होना था लेकिन टंकी खाली रहने से नलों में पानी नहीं आया। लेकिन बुधवार शाम को कर्मचारी की लापरवाही से हजारों लीटर पानी बह गया। फोटो | ओपी मेहता