अर्जुननगर में सरकारी जमीन पर ईंट का भट्टा
शहर में ईंट के भट्टे लगाना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी अर्जुननगर में ईट का भट्टा चल रहा है। वो भी सरकारी जमीन पर लगा रखा है। इससे प्रदूषण फैल रहा है। सरकारी जमीन पर खेती की जा रही है। इसकी शिकायत जब हम करते हैं तो हमें धमकाया जाता है। साथ ही बोला जाता है यह मेरी जमीन है। रहवासियों ने इसकी शिकायत सीएसपी को की। इस पर सीएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बलराम मीणा, कचरूलाल, दिलीप राधा, राहुल, पार्वती, रेखा, यशोदा बाई, फूलवती, अंबाराम, सुनीता, शिवम, रामलाला डामर आदि मौजूद थे।