इंदौर-बांद्रा टर्मिनस-इंदौर साप्ताहिक स्पेशल कल से
गरमी की छुट्टियों में बढ़ने वाली यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे इंदौर-बांद्रा टर्मिनस-इंदौर स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराया के साथ चलाने जा रहा है। ट्रेन नंबर 09024, 09023 20 अप्रैल से शुरू होकर 26 मई तक चलेगी। आरक्षण प्रारंभ हो चुका है। 09024 ट्रेन 20 अप्रैल से 25 मई तक हर शुक्रवार को इंदौर से शाम 4.50 बजे चलकर 8.15 बजे रतलाम, 10.08 बजे दाहोद होते हुए शनिवार सुबह 7.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 09023 ट्रेन 21 अप्रैल से 26 मई तक हर शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से दोपहर 1.20 बजे चलकर 10.05 बजे दाहोद, 12.05 बजे रतलाम, 1 बजे नागदा होकर रविवार सुबह 4.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के स्टेशनों के अतिरिक्त गोधरा, वडोदरा, सूरत, वापी, विरार, बोरीवली स्टेशन पर रुकेगी। इसमें एक सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी, आठ स्लीपर, तीन सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
नर्मदा एक्सप्रेस में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम ने ट्रेन नंबर 18234, 18233 नर्मदा एक्सप्रेस में स्थाई रुप से दो थर्ड एसी एवं एक स्लीपर का कोच लगाएगा। 18234 बिलासपुर-इंदौर में 25 अगस्त से तथा 18233 इंदौर-बिलासपुर में 26 अगस्त से अतिरिक्त कोच लगना शुरू हो जाएंगे।
22 को नहीं चलेगी बांद्रा टर्मिनस-कटरा एक्सप्रेस
उत्तर रेलवे में 20 अप्रैल को दस घंटे का मेगा ब्लाक रहेगा। इस कारण मंडल से होकर जाने वाली दो जोड़ी गाडिय़ां निरस्त रहेगी। इनमें 12919, 12920 इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस 19 व 20 अप्रैल को नहीं निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 12472, 12471 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 20 अप्रैल को वैष्णोदेवी से और 22 अप्रैल को बांद्रा टर्मिनस से चलने वाली निरस्त की गई है।