लीड बैंक हुआ स्थानांतरित, जाना होगा पांच किमी दूर सालाखेड़ी
लीड बैंक कार्यालय शास्त्रीनगर से सालाखेड़ी स्थानांतरित हो गया है। बुधवार से वहां काम शुरू हो गया। बैंक संबंधित कोई काम हो तो पांच किमी दूर सालाखेड़ी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच जाना होगा। लीड बैंक प्रबंधक के. के. सक्सेना ने बताया कार्यालय अस्थाई तौर पर सालाखेड़ी स्थानांतरित किया है। हमने नए कलेक्टोरेट भवन में जगह मांगी है। जगह मिलती है तो वहां लीड बैंक कार्यालय को शिफ्ट किया जाएगा।
इसलिए शहर में जरूरी है बैंक
उद्योग विभाग, अंत्यावसायी विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत, जनपद पंचायत द्वारा संचालित सरकारी योजना में बैंकें लोन देती है। कई बार सारे डॉक्यूमेंट पूरे होने के बाद भी बैंकों द्वारा आनाकानी करते हैं। ऐसे में लीड बैंक लोगों की मदद करती है। वहीं कई बार पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन सहित अन्य लोन लेने में भी परेशानी होती है। ग्राहक यहां शिकायत कर सकते हैं। अभी तक कार्यालय शास्त्रीनगर में लगता था।