बदला समय, दोप. 12.30 बजे तक ही लगेंगे स्कूल
भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदल दिया है। सभी स्कूल दोपहर 12.30 बजे तक ही लगेंगे। इसमें सरकारी के साथ निजी और सीबीएसई स्कूल शामिल हैं। अगले आदेश तक स्कूलों का समय यही रहेगा।
अप्रैल की शुरुआत से ही पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है। ऐसे में कई स्कूलों की छुट्टी दोपहर 2.30 बजे हो रही थी। इसे देखते हुए कलेक्टर ने 13 दिन पहले स्कूलों का समय दोपहर 1.30 बजे कर दिया था। इसके बाद अब कलेक्टर रुचिका चौहान ने एक बार फिर समय बदल दिया है। अब सभी स्कूल दोपहर 12.30 बजे तक ही लगेंगे। प्रभारी डीईओ अमर वरधानी ने बताया नए आदेश गुरुवार से लागू होंगे। यह सरकारी के साथ ही निजी और सीबीएसई स्कूलों पर भी लागू होंगे।