पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • अंतरजातीय विवाह में 50,000 रु. ज्यादा दे दिए, लौटाने का नोटिस

अंतरजातीय विवाह में 50,000 रु. ज्यादा दे दिए, लौटाने का नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनजाति कार्य विभाग ने अंतरजातीय विवाह करने वाले जोड़ों के खाते में 50 हजार रुपए ज्यादा जमा करवा दिए। अब उनसे राशि वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं।

जनजाति कार्य विभाग अंतरजातीय विवाह करने वाले को राज्य सरकार की योजना के तहत 2 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देता है। लेकिन अंतरजातीय विवाह करने वाले पांच जोड़ों के खाते में विभागीय गलती से ढाई-ढाई लाख रुपए जमा हो गए। विभाग ने इनसे वापस 50 हजार रुपए वसूलने की कवायद शुरू की है। विभाग प्रभारी सहायक आयुक्त जेएस डामोर का कहना है कि सभी को नोटिस जारी कर दिए हैं।

एक-दो कर रहे हैं आना-कानी- जनजाति विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त डामोर का कहना है वैसे तो सभी रुपया वापस करने को तैयार है। लेकिन एक-दो लोग रुपया खर्च होने की बात कह रहे हैं। उनको समझाइश दी है वे जल्दी ही रुपया जमा करेंगे।

गलती सुधारने के निर्देश

गलती से ज्यादा राशि जमा हुई है। विभाग को राशि वसूलकर शासन के खाते में वापस जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर गलती नहीं सुधरी तो कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत

खबरें और भी हैं...