पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने कहा जैसे पार्सल मिले वैसे दिए

कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने कहा जैसे पार्सल मिले वैसे दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
71 किलो चांदी की हेरफेर के मामले में बुधवार को कोरियर कंपनी के मैनेजर से पुलिस ने पूछताछ की। मैनेजर ने बयान में बताया वजन करवाए बगैर डिलेवरी ली है। शिकायत पर जाकर देखा तब पार्सल के बॉक्स खुले थे। रतलाम पाइंट पर पार्सल बाक्स जैसे मिले थे वैसे ही डिलेवर हुए हैं।

आभूषण व्यापारी श्रेणिकलाल मांडोत ने जनवरी-2018 में राजकोट (गुजरात) की फर्म प्रेम सिल्वर वर्क्स को 77 किलो 365 ग्राम वजनी चांदी के आभूषण का आर्डर दिया था। गुजरात की कंपनी ने कोरियर कंपनी गति कार्गो से पार्सल बुक करवाए। गति कार्गो ने डब्ल्यूई ट्रांसपोर्ट से माल भिजवाया। 29 जनवरी को रतलाम में डिलेवरी मिली और पार्सल बाक्स में 6 किलो 315 ग्राम चांदी के आभूषण निकले। 71 किलो 50 ग्राम चांदी की हेरफेर होने पर माणकचौक थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया। बुधवार को कोरियर कंपनी के रोहित पिता गोकुल शर्मा से पुलिस ने पूछताछ की। बयान में रोहित ने बताया है कि वजन करवाए बगैर डिलेवरी ले ली थी। हमें जैसे पार्सल बॉक्स मिले वही डिलेवर किए। बुकिंग पाइंट पर क्या हुआ पता नहीं।

इंदौर और राजकोट जाएगी पुलिस

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रूपसिंह बैस ने बताया गति कार्गो के रतलाम आफिस से डिलेवरी बॉय मनोज और बलराम ने चांदनीचौक जाकर डिलेवरी दी। मनोज और बलराम को बयान के लिए गुरुवार को थाने बुलाया है। राजकोट से बुक हुए पार्सल इंदौर होते हुए रतलाम आए हैं। जांच के लिए इंदौर और राजकोट जाकर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखेंगे और कोरियर कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...