पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • अब पहले छह सिलेंडर पर मिलेगी गैस सब्सिडी

अब पहले छह सिलेंडर पर मिलेगी गैस सब्सिडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जवला योजना में गैस कंपनियों ने ग्राहकों को राहत दी है। योजना में उपभोक्ता नया गैस कनेक्शन लेगा तो उन्हें सिलेंडर के साथ गैस सब्सिडी मिलना शुरू हो जाएगी। ये सब्सिडी पहले छह गैस सिलेंडर पर मिलेगी। इससे ग्राहकों को फायदा होगा और घरेलू गैस कनेक्शन लेने में सुविधा होगी।

योजना में मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाता है। चूल्हे और नली के पैसे लिए जाते हैं। योजना में अब तक यह नियम था कि जब तक लोन अमाउंट क्लियर नहीं होता गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं दी जाती है। जैसे ही लोन अमाउंट क्लियर हो जाता है। इसके बाद सब्सिडी शुरू हो जाती है। गैस कंपनियों ने अब इसमें संशोधन किया है। उपभोक्ताओं पर भार ना पड़े इसके लिए पहले 6 सिलेंडर पर गैस सब्सिडी दी जाएगी। योजना में एसटी-एससी परिवार, अंत्योदय कार्ड वाले परिवार, अति पिछड़ा परिवार, वनवासी परिवार को गैस कनेक्शन दिया जाता है। इन सभी श्रेणी के बीपीएल परिवार अपने पास की गैस एजेंसी में पहुंच संबंधित दस्तावेज दिखाकर उज्जवला योजना में कनेक्शन ले सकते है।

अभी तक लोन की राशि क्लियर नहीं होने तक नहीं मिलती थी सब्सिडी

जिले में 47 हजार गैस कनेक्शन दिए गए हैं उज्जवला योजना के

गैस कंपनियों द्वारा योजना में बीपीएल परिवारों को ये गैस कनेक्शन जारी किए जाते है। योजना में अब तक 47 हजार गैस कनेक्शन जारी किए जा चुके है। इसमें शहर के साथ गांव के गैस कनेक्शन शामिल है।

कल जिले के 29 गांवों में एक साथ मनाया जाएगा उज्जवला दिवस

गैस कंपनियां 20 अप्रैल को जिले के 29 गांवों में एक साथ उज्जवला दिवस मनाएगी। इंडियन आॅइल के सेल्स अधिकारी अजय मीणा ने बताया ग्रामीणों को उज्जवला योजना की जानकारी दी जाएगी। वहीं इसके फायदे बताए जाएंगे। अलग-अलग एजेंसियां अलग-अलग गांवों में जानकारी देगी। योजना में जो नए संशोधन किए जाएंगे उनकी भी जानकारी दी जाएगी। वहीं गैस कनेक्शन भी जारी किए जाएंगे। गैस एजेंसी के अमित अग्रवाल एवं अंशुल पीपाड़ा ने बताया बीपीएल परिवारों को योजना में मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाने है। सभी परिवारों को योजना की जानकारी दी जाएगी। रमेश पीपाड़ा, रूमी कांट्रेक्टर आदि ने उज्जवला दिवस में शामिल होकर योजना की जानकारी हासिल करने की गुजारिश लोगों से की है।

खबरें और भी हैं...