पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • साध्वी मुक्तिप्रभा का मंगल प्रवेश हुआ

साध्वी मुक्तिप्रभा का मंगल प्रवेश हुआ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | साध्वी मुक्तिप्रभा, प्रेमलता, कुसुमलता, अंगूरबाला आदि का चौमुखीपुल स्थित जालीवाला स्थानक पर मंगल प्रवेश हुआ। श्री धर्मदास जैन श्रीसंघ के प्रवक्ता ललित कोठारी और पवन कुमार कांसवा ने बताया जालीवाला स्थानक के पूर्व साध्वी मंडल ने स्टेशन रोड स्थानक पर धर्म प्रभावना की। प्रवेश के दौरान भगवान महावीर स्वामी सहित आचार्य और मुनियों के जयकारे गूंज उठे। मंगल प्रवेश यात्रा दो बत्ती से चौमुखीपुल स्थित जालीवाला स्थानक पर पहुंची। यहां उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने साध्वी मंडल की सामूहिक वंदना की। साध्वी मुक्तिप्रभा ने मांगलिक श्रवण करवाई। साध्वी मंडल के व्याख्यान प्रतिदिन श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल नौलाईपुरा स्थानक पर प्रातः 9 से 10 बजे तक हो रहे है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...