ज्यादती के विरोध में समिति ने दिया धरना
रतलाम | ज्यादती की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को रतलाम सर्वधर्म समिति ने एक दिवसीय धरना दिया। शहर काजी सय्यद अहमद अली के नेतृत्व में बुद्धिजीवी, पत्रकार, व्यापारी और सामाजिक संगठनों ने गुलाब चक्कर पर निर्जल उपवास कर शांति की प्रार्थना की। उपवास के बाद मोमबत्ती जलाकर शोक प्रदर्शित किया। सभी संगठनों ने सरकार से आरोपी को कठोर से कठोर दंड देने, ऐसे अपराधों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने की मांग की ताकि त्वरित न्याय मिल सके।