पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री छाबड़ा का निधन

जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री छाबड़ा का निधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री वीरेंद्र छाबड़ा (72) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। अंतिम यात्रा नजरबाग बैंक कॉलोनी स्थित निवास से निकाली गई। त्रिवेणी स्थित मुक्तिधाम पर पुत्र विंपी व विक्की छाबड़ा ने मुखाग्नि दी। मुक्तिधाम में हुई शोकसभा में देवास-शाजापुर सांसद मनोहर ऊंटवाल, पूर्व मंत्री व मनासा विधायक कैलाश चावला, श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष गुरनामसिंह डंग, कोषाध्यक्ष दर्शनसिंह गुरुदत्ता, डॉ. उदय यार्दे, वाणिज्य महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. अभय पाठक, भाजपा जिलामंत्री देवेंद्र वाधवा, रितेशनाथ, मोहित जैन, हरीश करनानी, राकेश पोरवाल, ज्ञानी मानसिंह, सुधीर गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि दी। रतलाम के लाइफ लाइन कहे जाने वाले धोलावड़ जलाशय के दोनों चरणों के निर्माण में छाबड़ा की जल संसाधन विभाग के तत्कालीन एसडीओ तथा इंजीनियर रहते महत्वपूर्ण भूमिका रही। माही प्रोजेक्ट लाबरिया-धार, गांधी सागर डेम, भोपाल के कोलार डेम निर्माण में भी उल्लेखनीय भूमिका रही। छाबड़ा श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के उपाध्यक्ष अजीत छाबड़ा के बड़े भाई थे।

खबरें और भी हैं...