पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • लेन देन के विवाद में पिता ने शौचालय पर ताला डाला, परिवार खुले में शौच को मजबूर

लेन-देन के विवाद में पिता ने शौचालय पर ताला डाला, परिवार खुले में शौच को मजबूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेगड़दा में एक बुजुर्ग ने बेटे से लेन-देन के विवाद में घर के एकमात्र शौचालय पर ताला जड़ दिया। मजबूरन परिजनों को खुले में शौच करने जाना पड़ रहा है। बेटे ने इसकी शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में की। कलेक्टर ने एसडीएम को मामला सुलझाने के निर्देश दिए हैं।

नेगड़दा निवासी दौलतराम मालवीय ने जनसुनवाई में बताया पिता रामलाल मालवीय, मां शांतिबाई, बड़ा भाई राधेश्याम, भाभी संगीता और 2 साल की भतीजी साथ में रहते हैं। 6 साल से पिता रामलाल हर साल परिवार की जमीन लीज पर दे देते हैं। इससे मिला रुपया भी खुद खर्च करते हैं, परिवार को कुछ नहीं देते हैं। पिता ने पिछले साल मुझे 80 हजार रुपए में 6 बीघा जमीन लीज पर दी और एक बीघा जमीन खुद अपने पास रख ली थी। इस साल पिता इस जमीन के 85 हजार रुपए मांग रहे हैं। इस विवाद को लेकर महीनेभर पहले पिता ने घर में बने शौचालय पर ताला डाल दिया। इससे मां,भैया-भाभी सहित सभी को खुले में शौच करने जाना पड़ रहा था। पिछले हफ्ते तहसीलदार ने समझौता कराया और लीज के बदले 60 हजार रुपए देना तय किया। लेकिन पिता अब आधी जमीन ही दे रहे हैं। साथ ही विवाद के चलते फिर उन्होंने शौचालय पर ताला लगा दिया है। इसमें बाकी परिवार के सदस्यों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। कलेक्टर ने एसडीएम रतलाम ग्रामीण को मामला सुलझाने के निर्देश दिए।

ये मामले भी आए जनसुनवाई में

मोतीनगर रतलाम निवासी मनमोहन राठौड़ ने बताया सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के हाट रोड स्थित एटीएम पर सुरक्षा गार्ड था लेकिन हैदराबाद की कंपनी द्वारा उसे दो महीने का वेतन नहीं दिया गया है। शमा बी निवासी नाहरपुरा रोड ने आवेदन दिया कि सहारा एंड बेनीफिट के तहत खाता खुलवाया था जिसमें 600 रुपए हर महीने जमा करवाए। अवधि खत्म होने के भी रुपया नहीं दिया जा रहा है। संधला निवासी महेश कुमार ने बताया वह खेत पर मेढ़ बना रहा था लेकिन वनविभाग के अधिकारी ने उसे वन विभाग की जमीन पर मेढ़ बनाने का कहकर ट्रैक्टर जब्त कर लिया। मेरा ट्रैक्टर वापस मुझे दिलवाया जाए।

खबरें और भी हैं...