पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • जपं सीईओ आयुष्मान भारत योजना सर्वे की मॉनिटरिंग करें : कलेक्टर

जपं सीईओ आयुष्मान भारत योजना सर्वे की मॉनिटरिंग करें : कलेक्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पंचायत सभाकक्ष में सोमवार को आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन के लिए बैठक का आयोजन किया। बैठक में कलेक्‍टर रुचिका चौहान ने सभी जनपद सीईओ को 5-5 पंचायतों की मॉनिटरिंग करने का कहा है।

जिला पंचायत सीईओ सोमेश मिश्रा ने बताया आजादी की वर्षगांठ 15 अगस्‍त 2018 से आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसमें जिले के सर्वे सूची के परिवारों को 5 लाख रुपए प्रति परिवार स्‍वास्‍थ्‍य का सुरक्षा कवच दिया जाएगा। योजना में अस्पताल में चिह्नित बीमारियों का इलाज करने की सुविधा भी शुरू होगी। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया योजना में हितग्राहियों का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर सामाजिक, आर्थिक जातीय आधार की श्रेणियों के परिवारों का सर्वे अनुसार मैदानी कार्यकर्ताओं द्वारा वेरिफिकेशन करवाया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्‍तर पर ग्राम स्‍वराज अभियान के तहत 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। इसमें परिवारों की सूची का वाचन पंचायत सचिवों द्वारा किया जाएगा। बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुषमा भदौरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील, डीपीएम डॉ. वीरेंद्र रघुवंशी, जिला मलेरिया अधिकारी दौलत पटेल, एपिडिमोलॉजिस्ट प्रमोद प्रजापति आदि मौजूद थे।

बैठक में सीएमएचओ से चर्चा करती कलेक्टर।

शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए जिले के 14 गांवों का किया चयन

रतलाम |
मिशन इंद्रधनुष की जिला टास्‍क फोर्स बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता कलेक्टर रुचिका चौहान ने की। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया मिशन इंद्रधनुष के तहत जिले के कुल 14 गांव चिन्हित किए हैं। इन गांवों में शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्‍त किया जाना है। इनमें जावरा के आक्‍याबानी, अर्जला, डूमाहेड़ा, लालाखेड़ा, खोखरा, धतरावदा, अरनियापिथा, आलमपुरठीकरीया, पीरहिंगोरिया व रतलाम ग्रामीण मेवासा, बड़ोदिया, आलोट के खजूरीसोलंकी, पीपलखेड़ी, पिपलौदा के बाराखेड़ा मुख्‍य हैं। कलेक्‍टर ने सभी गांवों में कार्ययोजना के अनुसार विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर लक्ष्य पूर्ति के निर्देश दिए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया मिशन इंद्रधनुष के तहत सभी गांव में 23 अप्रैल को टीकाकरण कर नियमित रूप से टीकाकरण करवाकर उपलब्धि प्राप्त की जाएगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सोमेश मिश्रा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...