पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रतलाम के फ्लैक्स व्यापारी से पार्ट्स के नाम पर 62 हजार ठगे

रतलाम के फ्लैक्स व्यापारी से पार्ट्स के नाम पर 62 हजार ठगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | बैंगलुरू के व्यक्ति ने रतलाम के फ्लैक्स व्यापारी से मशीन के पार्ट्स के नाम पर 62 हजार रुपए की धोखाधड़ी की। तलाश की तो पता चला कि आरोपी की दुकान इंटरनेट और वाट्सएप पर ही है। माणकचौक थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है।

फ्लैक्स व्यवसायी चांदनीचौक निवासी सौरभ पिता मोहनलाल जैन ने बताया 13 फरवरी को मोबाइल नंबर 8892780698 से कॉल करने वाले व्यक्ति राकेश अग्रवाल ने फ्लैक्स प्रिंटिंग मशीन के पार्ट्स बेचने वाली फर्म एन.के. एजेंसी बैंगलुरू का संचालक बताया। सौरभ प्रिंटिंग मशीन के हेड का कोटेशन भेजने को कहा। 62 हजार रुपए कीमत बताने पर सौरभ ने आर्डर बुक कर दिया। एडवांस पेमेंट की शर्त बताने पर सौरभ ने 14 फरवरी को 30 हजार रुपए और 15 फरवरी को 32 हजार रुपए राकेश के खाते में डाल दिए। इसके बाद राकेश ने सौरभ का फोन ब्लाक कर दिया। नेट पर एम.के. एजेंसी के हेड ऑफिस का पता 30/01 साईं आर्केड ममलेटरवाड़ी मलाड वेस्ट तथा बैंगलुरू ऑफिस का पता 20/21 ग्राउंड फ्लोर पूजा कल्याणा मनटप्पा मगदीरोड बैंगलुरू लिखा था। नेट पर तलाश की तो धनलक्ष्मी फ्लैक्स डीलर के नाम पर दर्ज राकेश का दूसरा मोबाइल नंबर 9206099506 मिला। धनलक्ष्मी फ्लैक्स का पता मगाड़ी रोड बैंगलुरू दर्ज था। सौरभ ने बैंगलुरू में दोस्त अमर व मुंबई में छोटे भाई गौरव ऑफिस का पता तस्दीक करने के लिए भेजा। तीनों पते गलत निकले।

चार और लोगों के साथ भी कर चुका है धोखाधड़ी

सौरभ ने बताया बैंगलुरू के पत्रकार प्रमेश जैन ने उन्हें बताया उक्त व्यक्ति का नाम रितेश कुमार एस. जैन है। वह आंध्रप्रदेश तथा बैंगलुरू के चार और लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। धोखाधड़ी के शिकार लोगों ने नेट पर प्रतिक्रिया दर्ज कर घटनाक्रम की जानकारी भी दी है।

खबरें और भी हैं...