अनर्गल पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार
रतलाम | फेसबुक पर अनर्गल पोस्ट करने वाले युवक को शिवगढ़ पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक के खिलाफ जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने एसपी से शिकायत की थी। जानकारी के अनुसार फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के कारण आदिवासी छात्र संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष ध्यानवीर डामोर, जिलाध्यक्ष राजाराम मईड़ा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राहुल डामोर, तथा जय आदिवासी युवा शक्ति अध्यक्ष कालू बारोड़ ने वायड़ी निवासी ईश्वरलाल पिता हीरालाल गुर्जर के खिलाफ एसपी से की शिकायत की थी। शिवगढ़ थाना प्रभारी ओ.पी. तंतवार ने बताया आरोपी ईश्वरलाल को गिरफ्तार किया है।