पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • मंदिर की भूमि से कलेक्टर का नाम हटाने पुजारियों का ज्ञापन

मंदिर की भूमि से कलेक्टर का नाम हटाने पुजारियों का ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | शासकीय मंदिरों की कृषि भूमि से कलेक्टर का नाम हटाने व पुजारियों के मानदेय को बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को पुजारी एकजुट हो गए। पुजारियों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम कलेक्टर रुचिका चौहान को ज्ञापन देकर कलेक्टर की जगह पुजारियों का नाम लिखने की मांग की। जिले के सरकारी मंदिरों के नाम पर कृषि भूमि है जिनकी देखरेख पुजारी करते हैं। कृषि भूमि की खाता खसरा में 12 कॉलम होते हैं। इसमें कॉलम नंबर 12 पर पहले भूमि स्वामी के आगे मंदिर के पुजारी का नाम लिखा था। इसे हटाकर कॉलम नंबर तीन पर भूमि स्वामी के आगे कलेक्टर का नाम लिख दिया है। इससे पुजारी नाराज हैं। पुजारियों का कहना है कि भूमि की देखरेख हम करते हैं। इससे हमारा भरण-पोषण होता है। इसके बाद भी भूमि स्वामी के आगे कलेक्टर का नाम लिखा हुआ है।

खबरें और भी हैं...