करंट लगने से टेंट व्यवसायी गंभीर घायल
रतलाम | समीपस्थ ग्राम पीपलखूंटा में करंट लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। परिजन ने रात 8:30 बजे जिला अस्पताल भर्ती कराया फिर निजी अस्पताल ले गए। बिलपांक पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पीपलखूंटा निवासी 55 वर्षीय हरिराम पिता मांगीलाल कुमावत मंदिर में लगा हैलोजन खोल रहे थे। करंट लगने से नीचे गिरे और सिर पर चोट लगी। परिजन ने रात 8:25 बजे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में इंदौर रैफर कर दिया।