मालवीय रजक समाज ने दिया ज्ञापन
रतलाम | डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस पर सकल रजक समाजजनों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। मध्यप्रदेश में धोबी समाज की अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए ज्ञापन दिया। एबीआरएम के प्रदेश संरक्षक गोवर्धनलाल धारवा, जिलाध्यक्ष भगवतीलाल बारिया, पूनमचंद्र तलोदिया, गोवर्धन सिंघल, संतोष मालवीय आदि उपस्थित थे।