सीवरेज खुदाई में पैलेस रोड पाइप लाइन फूटी, आज कई क्षेत्रों में देरी से मिलेगा पानी
सीवरेज की खुदाई का काम शुरू होने के साथ ही शहर में पाइप लाइन फूटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मंगलवार को पैलेस रोड के पास पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे हाथीखाना, दो मुंह की बावड़ी, छत्रिपुल सहित अन्य इलाकों में पानी का वितरण नहीं हो सका। निगम के इंजीनियर मंगलवार शाम तक 200 एमएम की लाइन को सुधारने की जुगत में लगे रहे। वहीं मंगलवार को गंगासागर टंकी नहीं भर पाने से पटरी पार के क्षेत्रों में भी पानी की समस्या रही। इंद्रलोक नगर, अलकापुरी, जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड, ग्लोबस सहित अन्य क्षेत्राेें में देर रात को जलप्रदाय हो सका।