गर्मी के साथ व्यवस्था गड़बड़ाई, ट्रैक्टर नहीं होने से टैंकरों से पानी की सप्लाई नहीं
गर्मी के साथ ही जल सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ा गई है। रोज देर से पानी सप्लाई हो रहा है। इस बीच निगम के पास ट्रैक्टर नहीं होने से टैंकरों से भी पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। टैंकर निगम परिसर में धूल खा रहे हैं और लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
नगर निगम के पास 9 टैंकर हैं लेकिन दो ही ट्रैक्टर हैं। ये ट्रैक्टर जहां पानी की किल्लत होती है वहां जाते हैं और टैंकर को छोड़कर आ जाते हैं। इसके बाद दूसरी बार में दो और टैंकर ले जाते हैं। इससे चार टैंकरों का ही उपयोग हो पा रहा है। शेष पांच टैंकरों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। कोई टैंकर निगम परिसर में खड़े हैं तो कोई राजीव गांधी सिविक सेंटर में। यदि इन टैंकरों का इस्तेमाल किया जाए तो प्राइवेट टैंकर लेने जरूरत नहीं होगी।
निगम के टैंकरों का उपयोग नहीं, निजी टैंकरों से कर रहे सप्लाई
पार्षद अरुण राव ने बताया विधायक और सांसद ने शहर हित में टैंकर जनता के लिए उपलब्ध कराए हैं लेकिन इन्हें चलाने के लिए निगम के पास ट्रैक्टर नहीं हैं। इससे कोई निगम परिसर में खड़ा है तो कोई राजीव गांधी सिविक सेंटर में। इसकी जगह प्राइवेट टैंकर चलाए जा रहे हैं। ट्रैक्टर की व्यवस्था कर लें तो प्राइवेट टैंकर के फेरे कम होंगे और निगम को बचत होगी।
अधिकारियों को बोला है
जलप्रदाय समिति प्रभारी प्रेम उपाध्याय ने बताया इस संबंध में अधिकारियों को बताया है। लोगों को पानी की दिक्कत ना हो इसके लिए लिखा है।