सूचना... बीयू की 22 को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित, अब 6 मई को होगी
रतलाम | बीयू ने 22 अप्रैल को होने वाली पीएचडी प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी है। यह 6 मई को होगी। परीक्षा स्थगित करने का कारण परीक्षार्थियों द्वारा आवेदन जमा नहीं करने सहित अन्य तकनीकी वजह बताई जा रही है। परीक्षा और मूल्यांकन में गड़बड़ी के कारण विवि ने परीक्षा निरस्त की थी। सुबह 8 से 10 बजे की पारी में साइंस और लाइफ साइंस के पेपर होंगे। दोपहर 12 से 2 बजे की पारी में आर्टस, कॉमर्स, लॉ व सोशल साइंस विषय के पेपर होंगे।