शहर के कई इलाकों में आज बंद रहेगी बिजली
रतलाम | बिजली कंपनी बुधवार को नगर निगम, मित्र निवास रोड एवं कोर्ट परिसर के क्षेत्रों में मेंटेनेंस करेगी। इससे बिजली सुबह 8.30 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। शहर कार्यपालन यंत्री दधीचि रेवाड़िया ने बताया साइंस कॉलेज, छत्रीपुल, फ्रीगंज रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, टीआईटी रोड, डीआरपी लाइन, आनंद कॉलोनी, गुलमोहर कॉलोनी, पैलेस चौकी आदि क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी।