कंपोजीशन रिटर्न की आखिरी तारीख आज
रतलाम | ऐसे डीलर जिन्होंने जीएसटी में कंपोजीशन का विकल्प लिया है। उन्हें जनवरी से मार्च के कंपोजीशन रिटर्न की बुधवार को दाखिल करने की आखिरी तारीख है। सीबीआईसी ने स्पष्टीकरण जारी किया है कि जीएसटीआर 4 अपलोड करते समय पंजीयन डीलर से किए गए क्रय की सूची देना आवश्यक नहीं है। इससे पूर्व डीलर एवं कर सलाहकार जीएसटीआर 4 में क्रय सूची अपलोड करने को लेकर परेशान हो रहे थे। कर सलाहकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश भटेवरा ने बताया पूर्व में कंपोजीशन डीलर को क्रय सूचियां देने की आवश्यकता नहीं थी। इस बार डीलर व कर सलाहकार क्रय सूचियों को अपलोड करने को लेकर परेशान हो रहे थे। जीएसटी में आ रही परेशानी को लेकर कर सलाहकार अनिल परवाल एवं रितेश गादिया ने मुख्यालय को परेशानी से अवगत कराया था।