पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पति से विवाद के बाद शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

पति से विवाद के बाद शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुदामा परिसर में विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। स्टेशन रोड थाने में मर्ग दर्ज किया है। जांच सीएसपी विवेकसिंह चौहान करेंगे।

पुलिस के अनुसार सुदामा नगर में 27 वर्षीय आरती पति इंद्रेश विश्वकर्मा ने अपने घर के रोशन दान पर दो दुपट्टों से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम के बाद शव मायकेवालों को सौंप दिया। एसआई रामसिंह खपेड़ ने बताया आरती निजी स्कूल नाहर कॉन्वेंट में पढ़ाती थीं और पति इंद्रेश सागोद रोड स्थित नाहर सीबीएसई स्कूल में शिक्षक है। सोमवार रात विवाद होने के बाद पति इंद्रेश अपने माता-पिता के यहां विनोबा नगर चला गया था और मंगलवार सुबह वहीं से स्कूल चला गया। मंगलवार सुबह बड़ी बहन ज्योति ने आरती को फोन लगाया। जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसी को जाकर देखने का कहा तब आत्महत्या का पता चला। ज्योति के मायकेवाले और पति इंद्रेश की सूचना पर स्टेशन रोड थाने से एसआई खपेड़ और एएसआई इशाक मोहम्मद खान सुदामा परिसर पहुंचे। दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

आरती

डेढ़ साल पहले दोनों ने की थी लव मैरिज

पति इंद्रेश ने बताया दोनों के पिता रेलकर्मी हैं। आरती रेलवे कॉलोनी और इंद्रेश विनोबा नगर में रहता था। दोनों गांधी नगर स्थित स्कूल में पढ़ाते थे जहां दोस्ती हुई और प्यार बढ़ा तो दोनों ने 7 जुलाई 2016 को कोर्ट में शादी कर ली। शादी के बात घरेलू बातों पर कहासुनी हो जाती थी परंतु आत्महत्या करने जैसा गंभीर विवाद नहीं था।

आरती की तनख्वाह खुद रख लेता था इंद्रेश

बड़ी बहन ज्योति ने बताया तीन बहनों में आरती मझली थी। उससे छोटी पूजा है। ज्योति और आरती नाहर कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाती हैं। लव मैरिज करने के कारण इंद्रेश को घर से निकाल दिया था, इसलिए पिता नंदलाल बैरागी ने सुदामा नगर का अपना मकान आरती और इंद्रेश को रहने के लिए दिया था। ज्योति ने बताया आरती का वेतन इंद्रेश अपने पास रख लेता था। रुपए मांगने पर विवाद करता और छोड़ देने की धमकी देता था। रविवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोमवार को दोनों स्कूल पढ़ाने गए। दोपहर को इंद्रेश घर की चाबी रेलवे कॉलोनी वाले घर में रखकर चला गया। सोमवार को ज्योति और आरती स्कूल से घर पहुंची। शाम तक आरती को लेने इंद्रेश घर नहीं आया तो वह अकेली घर चली गई। ज्योति ने शंका जताई रात को इंद्रेश ने घर आकर विवाद किया और घर छोड़कर चला गया, इसलिए आरती ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।

खबरें और भी हैं...