पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • आभूषण के 4 पार्सल में से 71 किलो 50 ग्राम चांदी गायब, धोखाधड़ी का केस दर्ज

आभूषण के 4 पार्सल में से 71 किलो 50 ग्राम चांदी गायब, धोखाधड़ी का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आभूषण व्यवसायी द्वारा राजकोट से मंगवाए 77 किलो 365 ग्राम चांदी के आभूषण के पार्सल में रतलाम में 6 किलो 315 ग्राम चांदी के आभूषण निकले। गायब हुए चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 17 लाख 20 हजार रुपए है। कोरियर कंपनी के अधिकारियों ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया तो व्यवसायी ने माणकचौक थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

चांदनीचौक निवासी श्रेणिकलाल रतनलाल मांडोत ने पुलिस को बताया चांदनीचौक में मांडोत ब्रदर्स नाम से फर्म है। व्यवसाय के लिए राजकोट से चांदी के आभूषण मंगवाते हैं। राजकोट की फर्म प्रेम सिल्वर वर्क्स को 22 जनवरी 2018 को 17 किलो 206 ग्राम तथा 25 जनवरी 2018 को 60 किलो 159 ग्राम चांदी के आभूषण का ऑर्डर बुक कराया था। डिलीवरी के लिए गति कार्गो के डब्ल्यू ई ट्रांसपोर्ट के माध्यम से चार पार्सल रवाना किए। 29 जनवरी को रतलाम में डिलीवरी मिली। कोरियर कर्मचारी से ही दुकान पर पार्सल मंगवाया। पार्सल खोले तो उसमें 6 किलो 315 ग्राम चांदी के आभूषण ही मिले। 71 किलो 50 ग्राम चांदी कम थी।

सीसीटीवी में भारी बॉक्स उठाते दिख रहे कर्मचारी

मांडोत ने राजकोट फोन लगाकर पूछताछ की तो बताया कि गति कार्गो ट्रांसपोर्ट पर तौलकर पार्सल बुक करवाए हैं। ट्रांसपोर्ट ने भी तौलकर माल लिया है जिसकी बिल्टी भी दी है। राजकोट से भेजे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में गति कार्गो के कर्मचारी तीन पार्सल उठाकर ले जाते और एक अन्य कर्मचारी एक डिब्बे को हाथ में झुलाते हुए ले जाता दिख रहा है।

शिकायत पर संतोषप्रद जवाब ही नहीं दिया

मांडोत ने पुलिस को बताया पार्सल से चांदी गायब होने की शिकायत डब्ल्यू.ई. कार्गो के सालाखेड़ी स्थित ऑफिस में की। कार्यरत संदीप पांडे और रोहित शर्मा ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। राजकोट स्थित ऑफिस में भी टालमटोल की गई।

खबरें और भी हैं...