सेनजी महाराज की जयंती पर निकला चल समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
सेन समाज के आराध्यदेव संत शिरोमणि सेनजी महाराज की जयंती पर हुए कार्यक्रम में उपस्थित समाजजन।
भास्कर संवाददाता | रतलाम
सेन समाज के आराध्यदेव संत शिरोमणि सेनजी महाराज की गुजराती सेन समाज ने उत्साह व उमंग के साथ मनाई। इस दौरान समाजजनों ने चल समारोह निकाला तो वहीं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए मनोरंजक गेम्स हुए।
सूरजमल टांक ने बताया संत शिरोमणि सेनजी महाराज की 718 वीं जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 10 बजे कोठारीवास स्थित श्री अनंत नारायण मंदिर में आरती का आयोजन किया। आरती के बाद चल समारोह निकाला गया जो शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: मंदिर पहुंचा। मंदिर में महाप्रसादी का वितरण किया गया। चल समारोह का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। शाम को बरबड़ हनुमान मंदिर स्थित जानकी मंडपम में सेन नवयुवक मंडल द्वारा द्वितीय वर्ष सामूहिक मिलन समारोह एवं सहभोज का आयोजन किया। इसमें समाजजनों ने विभिन्न मनोरंजक खेल, गायन, नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।