आराधना भवन से निकला वरघोड़ा, महिलाओं ने गहुली कर किया वंदन
रतलाम | श्री सुविधिनाथ जिनालय की रजत जयंती एवं गुरुमूर्ति की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में पोरवाड़ों का वास स्थित आराधना भवन से आचार्य कीर्तिचंद्र सूरि, आचार्य कीर्तिदर्शन सूरि आदि ठाणा-5 व साध्वी ठाणा-4 की निश्रा में वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़े में हाथी, घोड़े, ढोल, गांव के आदिवासी नृत्य करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। यह चौमुखीपुल, चांदनीचौक, बजाजखाना, न्यू क्लॉथ मार्केट, डालुमोदी बाजार, धानमंडी होते हुए नीमचौक स्थानक पहुंचा। जगह-जगह महिलाओं ने गहुली कर वंदन किया। धानमंडी में दोपहर में पंचकल्याण पूजा हुई। रात 8 बजे प्रभु भक्ति का आयोजन हुआ। समवोशरण गवली मंडल ने धानमंडी जिनालय में आकर्षक गहुली बनाई। प्रभुजी की भव्य अंगरचना व जिनालय की सजावट हुई। तीन दिवसीय आयोजन ओमप्रकाश राजमल गुगलिया व फलोदिया परिवार की ओर से हो रहा है। आराधना भवन के ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक लुनिया, राजेश गांधी, पारस मूणत, जीवन पितलिया, संजय बाफना आदि मौजूद थे।