नवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा 21 को, प्रवेश-पत्र जारी
रतलाम | नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र का वितरण शुरू हो गया है। परीक्षा के लिए कार्यालयीन समय में बीईओ कार्यालय से प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं। बीईओ एम.एल. डामर ने बताया प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। जिन्होंने प्रवेश पत्र अब तक हासिल नहीं किए है। वे कार्यालय पहुंच हासिल करें ताकि प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकंे।