पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रुचि प्रमोद पार्श्वनाथ जिनालय का पंचाह्विका महोत्सव शुरू

रुचि प्रमोद पार्श्वनाथ जिनालय का पंचाह्विका महोत्सव शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचान्हिका महोत्सव के पहले दिन पूजन में शामिल श्रद्धालु।

भास्कर संवाददाता | रतलाम

शांति निकेतन कॉलोनी, टाटानगर स्थित रुचि प्रमोद पार्श्वनाथ जिनालय की पंचम वार्षिक ध्वजारोहण वर्षगांठ पर पंचाह्विका महोत्सव मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन संजय-रश्मि कोठारी ने विधि विधान से महापूजन किया। पूजन का कार्य मक्सी से आए विधिकारक हेमंत वेदमूथा ने करवाया। महापूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह और उल्लासभरे वातावरण में भगवान की जय-जयकार और मंत्रोच्चार किया। शासन प्रभावक, आचार्य देवेश श्रीमद् विजयऋषभचंद्र सूरीश्वरजी की प्रेरणा से हो रहे पंचान्हिका महोत्सव में बुधवार को भी महापूजा होगी। 21 अप्रैल तक होने वाले पंचान्हिका महोत्सव के दौरान कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। मंगलवार को महापूजन का लाभ समीरमल, सुशीलादेवी, मधु-अनिलकुमार, अर्चना-सुनीलकुमार, सोनिया-संजयकुमार पोखरना ने लिया। पूजा प्रभावना के लाभार्थी स्व. शांतिलाल, विजयकुमार व पुष्पादेवी की स्मृति में तारादेवी, कल्पना-प्रदीपकुमार पावेचा परिवार रहे। ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट फतेहलाल कोठारी ने बताया 18 को दोपहर 12.39 बजे महापूजन और शाम को महाआरती होगी। ट्रस्ट सचिव दीपेंद्र कोठारी, ट्रस्टीगण विजय तलेरा, राजेंद्र धारीवाल हेमंत बोथरा, धन्नालाल गुगलिया, प्रदीप पावेचा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...